साइंस मिशन स्कूल के 16 मेधावियों का सम्मान, ‘हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान–2026’ में बढ़ाया जिले का गौरव
कुशीनगर। जिले के कमला ग्रैंड इन होटल में आयोजित ‘हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान–2026’ समारोह में साइंस मिशन स्कूल, नैका छपरा (कुशीनगर) के 16 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने विद्यालय, अभिभावकों और पूरे जनपद का मान बढ़ाया। समारोह में उपस्थित कुशीनगर जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) Vandita Srivastava, परियोजना निदेशक (पीडी), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) Dr. Anil Kumar Singh एवं पुलिस उप-अधीक्षक (एसपी) Ajay Kumar Singh ने विद्यार्थियों को मेडल , प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। एक साथ 16 विद्यार्थियों का सम्मानित होना विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार और अभिभावकों के लिए गर्व का विषय बनी। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर परिश्रम, मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतर